प्रदीप खुल्लर ने बस्ती बावा खेल मंडल टीम की घोषणा

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे:- प्रदीप खुल्लर

सभी नए पदाधिकारियों को हल्का इंचार्ज शीतल अंगुराल एवं जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने दी शुभकामनाएं

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं बस्ती बावा खेल मंडल के अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरिन हिक्की जी के दिशा-निर्देश एवं आशीर्वाद तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय केवल सिंह ढिल्लों जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम की घोषणा की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिशन 2027 भाजपा पंजाब के तहत हम सभी को मिल-जुलकर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य करना होगा।

इस अवसर पर हल्का इंचार्ज शीतल अंगुराल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की हर संभव मदद के लिए वह सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे उन्हें अपने छोटे भाई की तरह सदैव सहयोग और मार्गदर्शन देते रहेंगे।
जिला अध्यक्ष अशोक सरिन हिक्की जी ने भी नवनियुक्त टीम को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले संगठन है और संगठन से बड़ा कोई नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रूपरेखा और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार घर-घर तक पहुंचाना है। भाजपा का ध्वज, भाजपा की विचारधारा और भाजपा का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और एकजुटता के साथ ही हम अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।