इलाका निवासियों ने नगर निगम पर लगाया समस्याओं की अनदेखी का आरोप, भाजपा नेताओं ने जल्द समाधान करवाने का दिया आश्वासन
जालंधर 7 नवंबर 2026 : महानगर के वार्ड नंबर 41 में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई, सीवरेज जाम और स्ट्रीट लाइटों की समस्या से परेशान इलाका निवासियों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। समस्याओं का समाधान न होने से नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया।

इस अवसर पर इलाका निवासी शिवमणि, राजेश कुमार, जतिंदर, परमजीत, चंदा रानी, शमशेर, बिल्ला, कुलवंत, बिल्ला सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे काफी लंबे समय से गंदे पानी, सीवरेज और स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस संबंध में कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायतें भी दी गईं, लेकिन आज तक समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की।

