कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत 3 बसें की रवाना
श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश, श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी और वृंदावन के पवित्र धार्मिक स्थानों के करेंगे दर्शन
जालंधर, 24 अगस्त पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज 120 फुट रोड से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए 3 बसें रवाना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओ से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को उनके पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पहले इस योजना के तहत पंजाब के पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाए जाते थे, पर अब लोगों की पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन की आस्था और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए इस योजना का दायरा बढ़ाया गया है।

