कहा पंजाब सरकार आम लोगों को राहत देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कर रही है प्रयास
करतारपुर (जालंधर), 22 सितंबर : हल्का विधायक बलकार सिंह ने आज ‘मान दे मुनाफे’ जन-संपर्क अभियान के तहत गांव बशेशरपुर में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार सालों के दौरान प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों और विभिन्न लोक कल्याण योजनाओं के माध्यम से दिए जा रहे लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया।

विधायक बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों को राहत देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई लोक-पक्षी पहलों का लाभ प्रदेश के आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मान दे मुनाफे’ अभियान का उद्देश्य पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश की भलाई और विकास के लिए उठाए गए कदमों से लोगों को अवगत कराना है।

