हरे कृष्ण महामंत्र ही सब सुखों की ख़ान – राजू कश्यप
जालंधर 7 नवंबर 2026 : श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की तरफ़ कार्तिक मास की शुभ मंगलमय प्रभातफेरी का भव्य अनुष्ठान नीला महल स्थित हसन सोनी परिवार के निवास स्थान पर हुआ संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, रमण शर्मा,हर्ष शर्मा, गोबिंद शर्मा, निखिल मेहरा, राकेश कश्यप, तापस प्रभु, निताई, सागर, मुकेश, समीर कक्कड़, ने गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व से संकीर्तन की धुन में किया प्रभातफेरी ने विशाल नगर संकीर्तन का रूप धारण किया राजू कश्यप ने हरे कृष्ण महामंत्र पर ज़ोर देते हुए सभी से इस महामंत्र हर समय करते रहने का आव्हान किया और कहा कलयुग में इस महामंत्र का बहुत प्रभाव है ।
यांकिल कोहली ने जय जय राधा रमण, हरि बोल, का संकीर्तन करते हुए सभी को भगवान् के नाम में जोड़ा तापस प्रभु ने राधे राधे गोबिंद, गोबिंद राधे, का जोरदार संकीर्तन करते हुए सभी भक्त वृन्द को आनंद की अनुभूति करवाई शुभम् शर्मा ने हरे कृष्ण महामंत्र गाते हुए प्रभु नाम में विभोर हो सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया विशाल ढल्ल के साथ समीर कक्कड़ ने जय राधे, जय कृष्ण, जय वृंदावन, का संकीर्तन करते हुए सभी प्रभु प्रेमियों को भक्ति के सागर में स्नान करवाते हुए झूमने पर विवश कर दिया ।
भक्तों की तरफ़ से ठाकुर जी का पट चित्र हसन सोनी को भेंट किया गया सोनी परिवार से प्रभातफेरी आरंभ होते हुए अरुण भाई, मोंगिया परिवार वालिया परिवार, अरोड़ा परिवार, शर्मा परिवार, कश्यप परिवार, समीर जी के निवास स्थानों पर वृंदा देवी की परिक्रमा, प्रणाम, करते हुए क्षेत्र की परिक्रमा कर सोनी निवास स्थान पर भव्य संकीर्तन के साथ संपन्न हुई पूरे क्षेत्र निवासियों ने प्रभातफेरी का आनंद लेते हुए पुष्पों की वर्षा के साथ स्वागत किया इस शुभ अवसर पर प्रभातफेरी में भक्तों ने भरपूर सहयोग दिया।
प्रभातफेरी की परिक्रमा में सुभाष चंद्र सोनी, नरेंद्र सोनी, हसन सोनी, नमन सोनी, कुश सोनी, वीणा सोनी, चारु सोनी, उमा सोनी, मौली सोनी, मिस्टी सोनी, विपन कुमार, बलराज टंडन, चंदन मेहता, नीरज टंडन, पंकज मेहता, अनुपम शर्मा, संजय बजाज, तरुण कपूर, आशु टंडन, निखिल सेठी, अरुण वर्मा, मंजीत सिंह नागपाल, केपी शर्मा, गगन सिंह, मोनिका शैट्टी, गीता कश्यप, रजनी मग्गो, के साथ साथ और भी भक्त वृन्द ने इस मंगलमय सुअवसर पर अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया आए हुए समस्त भक्तों को सोनी परिवार ने भगवद् प्रसाद ग्रहण करवा कर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit nam consequat curabitur interdum nulla nec fermentum, sed tempus sapien metus scelerisque magna quis aenean primis quisque […]