शीतल अंगुराल ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली/जालंधर, 24 अगस्त। ( जगजीत ) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवेश कुमार राम के पदग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने श्री शिवेश कुमार राम से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण संगठन की जिम्मेदारी श्री शिवेश कुमार राम को सौंपना उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान है।

शीतल अंगुराल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि श्री शिवेश कुमार राम के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा देशभर में और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के सभी वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा अनुसूचित जाति मोर्चा इस दिशा में संगठन और समाज के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। श्री शिवेश कुमार राम के नेतृत्व में मोर्चा नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ कार्य करेगा।

अंत में शीतल अंगुराल ने श्री शिवेश कुमार राम के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और देशभर में भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक मजबूती मिलेगी।