विधायिका ने ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत नकोदर में घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क
नकोदर, (जालंधर), 22 सितंबर : ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत हलका विधायिका इंदरजीत कौर मान ने नकोदर में डोर-टू-डोर मुहिम की शुरुआत की , जिसके तहत उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात करते हुए पंजाब सरकार द्वारा अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान लोगों की भलाई के लिए किए गए कामों और योजनाओं से अवगत करवाया।

