नई दिल्ली / जालंधर, 4 अक्टूबर 2026 -:- संगरूर में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित युवक की मौत के मामले में न्याय की माँग को लेकर पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को दी गई शिकायत पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए जाँच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयोग ने इस मामले में संगरूर के उपायुक्त (Deputy Commissioner) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (Action Taken Report) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

