जालंधर, 19 अगस्त : पर्यावरण की संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के प्रयासों के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, जालंधर द्वारा स्थानीय स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल, मेरिटोरियस स्कूल तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाखल, ढालीवाल में पौधे लगाने का व्यापक अभियान चलाया गया।
यह अभियान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरपर्सन, ज़िला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, जालंधर मैडम प्रिया सूद के कुशल नेतृत्व में चलाया गया।

