कैबिनेट मंत्री ने आदर्श समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का दिया न्योता
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी की बाणी और सामाजिक समानता’ विषय पर सैमिनार को किया संबोधित
जालंधर, 18 अगस्त : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की पवित्र बाणी सर्वसाझीवाल, मानवीय बराबरी, सामाजिक न्याय और सर्वहित का संदेश देती है। इसे अपने जीवन में अपनाते हुए हम सभी को आदर्श समाज की रचना में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत स्थानीय डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी की बाणी और सामाजिक समानता’ विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन के दौरान बागवानी मंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने ऐसे समाज की परिकल्पना दी है जिसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव, शोषण और असमानता न हो। ऐसा समाज जो बराबरी, न्याय, दया और आपसी सम्मान पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की महान शिक्षाओं ने मानवता को सच्चा रास्ता दिखाया है और उनका बराबरी वाले समाज का संकल्प आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए विभिन्न समारोह आयोजित किए गए है।

