कहा, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना प्रदेश में स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में लिख रही है बेमिसाल दास्तान
रोगी कल्याण समिति द्वारा सिविल अस्पताल जालंधर में ऑडियोमेट्री रूम, जन औषधि केंद्र, प्रशिक्षण हॉल, एम्बुलेंस और मरीजों के अनुकूल माहौल को मंजूरी
जालंधर, 25 अगस्त -:- जालंधर सिविल अस्पताल में आने वाले दिनों में नई तब्दीली देखने को मिलेगी क्योंकि पंजाब के बागबानी, रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत की अगुवाई वाली रोगी कल्याण समिति द्वारा मरीजों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में और सुधार के लिए कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

