2027 मे भाजपा शासित राज्यो की डबल इंजन की सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर पंजाब मे भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी- परमिंदर बराड़
जिला प्रभारी सूरज भारद्वाज, सह- प्रभारी हरजीत संधू ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया
पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में जालंधर भाजपा की एहम भूमिका होगी- अशोक सरीन हिक्की
जालंधर, 18 अगस्त ( जगजीत )भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा पंजाब के जोनल इंचार्ज एवं प्रदेश महामंत्री पामिंदर सिंह बराड़, भाजपा जालंधर शहरी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, जिला सह-प्रभारी एवं प्रदेश सचिव हरजीत सिंह संधू, भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, कर्मजीत कौर चौधरी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू रमेश शर्मा,नवल कंबोज, पार्षद राजीव ढींगरा, अमित सिंह संधा, भगवंत प्रभाकर,कंवर सरताज,रविंदर सोई,दीवान अमित अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

