वार्ड 63 में हाई मास्ट लाइटों, वार्ड 4 में गलियों और वार्ड 3 में नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ
वार्ड में सड़क, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता : वनीत धीर
जालंधर, 4 अक्टूबर -:- जालंधर नॉर्थ हलके में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी के तहत जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने अलग-अलग वार्डों में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में वार्ड नंबर 63 में हाई मास्ट लाइटें लगाने, वार्ड नंबर 4 के स्वर्ण नगर में गलियों के निर्माण तथा वार्ड नंबर 3 में नई सड़कों के निर्माण के कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड में करोड़ों रुपए के विकासों को गति दी जा रही है।

वार्ड नंबर 63 में हाई मास्ट लाइटों के कार्य का शुभारंभ करते हुए मेयर वनीत धीर ने कहा कि बेहतर रोशनी केवल शहर की सुंदरता से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध लोगों की सुविधा और सुरक्षा से भी है। रात के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहे, इसके लिए जरूरत के अनुसार हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ के अलग-अलग क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

