मेयर के साथ पत्नी श्वेता धीर ने संभाली कमान, वार्ड नंबर 84 से डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार की जोरदार शुरुआत

Oplus_131072

जनता कॉलोनी में श्वेता धीर का लोगों ने किया जोरदार स्वागत, मेयर वनीत धीर को भारी बहुमत से जिताने का दिया भरोसा

पंजाब में फिर बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार, सीएम मान ने हर वर्ग से किए वादे निभाए : श्वेता धीर

जालंधर, 5 अक्टूबर -:- जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी की चुनावी मुहिम को और तेज करते हुए हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर के बाद उनकी पत्नी और पूर्व पार्षद श्वेता धीर ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। श्वेता धीर ने वार्ड नंबर 84 की जनता कॉलोनी से डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार की जोरदार शुरुआत की। इस दौरान इलाके की महिलाओं, युवाओं और आम लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके साथ इस अभियान का हिस्सा बनते हुए मेयर वनीत धीर को भारी बहुमत से जिताने का भरोसा दिलाया।

Oplus_131072

घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात के दौरान श्वेता धीर ने इलाके के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जालंधर सहित पूरे पंजाब के विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और विश्वास ही आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और जनता के सहयोग से जालंधर नॉर्थ में पार्टी की जीत निश्चित है।

श्वेता धीर ने कहा कि शुरू किए गए घर-घर संपर्क अभियान से पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी नया उत्साह पैदा हुआ है। महिलाओं की बड़ी भागीदारी यह दर्शाती है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व के प्रति लोगों में विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा तथा हलके के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

Oplus_131072

श्वेता धीर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनेगी और इस बार भी जनता पार्टी को भारी बहुमत देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों के साथ जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए लगातार काम किया है और आने वाले समय में भी जनहित के कार्य पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेंगे।

Oplus_131072

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मेयर वनीत धीर को जालंधर नॉर्थ हलके की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मेयर वनीत धीर अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वनीत धीर हलके के हर वर्ग के लोगों के साथ लगातार संपर्क में हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से वनीत धीर जालंधर नॉर्थ की सीट जीतकर आम आदमी पार्टी की झोली में डालेंगे।

Oplus_131072

इस मौके पर इलाका पार्षद देस राज जस्सल ने कहा कि जालंधर नॉर्थ हलके से मेयर वनीत धीर को मैदान में उतारना आम आदमी पार्टी का बेहद बेहतर और सोच-समझकर लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि हलके के लोग वनीत धीर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

Oplus_131072

देस राज जस्सल ने कहा कि जनता कॉलोनी सहित पूरे नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी के पक्ष में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। डोर-टू-डोर अभियान के दौरान लोग खुद आगे आकर पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन का भरोसा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में वनीत धीर की जीत के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में डटा हुआ है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद श्वेता धीर के साथ इलाका पार्षद देस राज जस्सल, मनदीप कौर, आरती, रजनी, देबी, सुम्मी, जसविंदर कौर, सविता, पिंकी, गुड्डो, बलवीर कौर, पवना कुमारी, कुलवंत कौर, सुरिंदर कौर, समीर चंदी, दीपक चंदी, अरविंद चंदी, शांति, कुलविंदर कौर, हरजिंदर सिंह और पवन कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और इलाके के लोग मौजूद रहे।