भाजपा के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी : परमिंदर सिंह बराड़
अनुभवी नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जालंधर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर, 29 अगस्त: भाजपा जालंधर के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पंजाब भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जोनल प्रभारी परमिंदर सिंह बराड़, प्रदेश सचिव एवं जालंधर भाजपा प्रभारी सूरज भारद्वाज तथा सह-प्रभारी हरजीत सिंह संधू ने जालंधर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नवल कंबोज, सुभाष सूद, रवि मोहिंद्रू एवं सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्षों ने अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव के आधार पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोनल प्रभारी परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि भाजपा के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। इन कार्यकर्ताओं ने वर्षों की मेहनत, संघर्ष और निष्ठा से संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी की अमूल्य पूंजी है। भाजपा हमेशा अपने पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उनके अनुभव को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और आपसी बेहतर समन्वय ही आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता का आधार हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं ऊर्जा के साथ भाजपा जालंधर में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए आगामी चुनावों के लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी।
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit nam consequat curabitur interdum nulla nec fermentum, sed tempus sapien metus scelerisque magna quis aenean primis quisque […]