अमृतसर 30 अगस्त -:- अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के अमृतसर जिला चेयरमैन श्री सतीश अग्रवाल द्वारा जिले के अंतर्गत आते सभी विधानसभा हलकों के चेयरमैनों एवं अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों के साथ स्थानीय होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब का उद्देश्य पंजाब सरकार और अग्रवाल समाज के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो बोर्ड के माध्यम से उस समस्या को सरकार के समक्ष उठाकर उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

