चंडीगढ़ -:- 24 अगस्त – पंजाब के सह प्रभारी एवं विंग इंचार्ज आदिल अहमद खान की अध्यक्षता में चंडीगढ़ सर्किट हाउस में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल सहित बोर्ड के चेयरमैन एवं सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान श्री अश्वनी अग्रवाल ने अग्रवाल समाज की भलाई, सामाजिक विकास तथा जनता के हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने समाज से संबंधित समस्याओं के समाधान और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
श्री अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि समाज और जनता के हित में लगातार प्रयास करना बोर्ड की प्राथमिकता है। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे एवं सुझाव साझा किए।
इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के स्टेट मेंबर एवं दोआबा इंचार्ज श्री अविनाश सिंगला, मोहाली से श्री रजनीश मित्तल, बोर्ड मेंबर श्री परवीन गर्ग, जिला अध्यक्ष श्री महेश गर्ग, श्री सुरेश कुमार गोयल, श्री सतीश अग्रवाल, श्री मुनीश बंसल, श्री नीरज गुप्ता, श्री कार्तिक अग्रवाल, श्री प्रशांत मित्तल, श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल तथा श्री प्रेम गोयल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सदस्यों ने समाज की एकजुटता, जनकल्याण और अग्रवाल समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit nam consequat curabitur interdum nulla nec fermentum, sed tempus sapien metus scelerisque magna quis aenean primis quisque […]