16 दिसंबर 2024 को ही पार्टी से बाहर किए जा चुके थे संबंधित व्यक्ति
जालंधर, 1 सितंबर -:- भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए दिनेश दुआ, सनी, हनी तलवाड़, हसन सोनी और नीरज कश्यप का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 16 दिसंबर 2024 को ही भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा ने द्वारा भाजपा से निष्कासित किया जा चुका था।

