अनिल शर्मा भाजपा जालंधर शहरी के आईटी जिला अध्यक्ष नियुक्त।

Oplus_131072

जालंधर ( ब्यूरो ) -:- भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी संगठन को मजबूत करने और अनुभवी चेहरों को आगे लाने की कड़ी में भाजपा आईटी सेल के पूर्व जिला को कन्वीनर अनिल शर्मा को भाजपा जालंधर शहरी का कन्वीनर (आईटी जिला अध्यक्ष) नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति की घोषणा भाजपा जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन जी द्वारा की गई है।
अनिल शर्मा ने कहा है पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब आईटी इंचार्ज इंद्रजीत जी का और जिला प्रधान अशोक सरीन जी का धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए कहा है कि नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास और जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन की सेवा करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

मैं विश्वास दिलाता हूँ कि अपनी पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, आईटी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के लिए कार्य करने का हरसंभव प्रयास करूँगा।