साल 1989-90 में की बी.एड.,
कॉलेज स्टाफ को पूरी लगन और मेहनत से छात्रों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया
पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए किए जा रहे अथक प्रयास – कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.
जालंधर, 28 अगस्त पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज स्थानीय एम.जी.एन. कॉलेज, जालंधर का दौरा किया गया, जहां से उन्होंने साल 1989-1990 में बी.एड. की थी। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डा. नीलू झांगी और समस्त स्टाफ द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस मौके पर एम.जी.एन. के स्टाफ से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने बताया कि आज कॉलेज आकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के पुरस्कार विजेता सूची में अपना नाम देखकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कॉलेज स्टाफ से बातचीत करते हुए बताया कि एम.जी.एन. कॉलेज को प्रदेश में विद्या के मंदिर के रूप में देखा जाता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पूरी लगन और मेहनत से छात्रों को पढ़ाया जाए ताकि वह खुशहाल और विकसित प्रदेश के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।

