जिम्मेवारों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई, पुलिस ने विद्यार्थियों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच करवाई बातचीत
डी.जी.पी. ने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने के विरुद्ध दी चेतावनी, लोगों से केवल सही-सच्ची जानकारी साझा करने की अपील
फगवाड़ा, 28 सितंबर -:- पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने आज यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में मौजूदा हालात का जायजा लेते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के बाहर अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा की गई हिंसक घटनाओं की व्यापक वैज्ञानिक और तकनीकी जांच की जा रही है और साथ ही विद्यार्थियों तथा यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच बातचीत के माध्यम से मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रयास भी जारी हैं।

