डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
https://sports.punjab.gov.in/login पर की जा सकती है रजिस्ट्रेशन
जालंधर, 27 अगस्त : पंजाब सरकार ने युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रदेश में खेल संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से करवाई जा रही ‘खेड़ां वतन पंजाब दीया-2026’ के तहत जिले में 7 सितंबर 2026 से विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ‘खेड़ां वतन पंजाब दीया-2026’ के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 7 सितंबर से 12 सितंबर तक करवाई जाएंगी, जिनमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। इसी तरह जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 20 से 30 सितंबर तक करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, रेसलिंग सहित 28 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।
श्री वालिया ने बताया कि इन खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिसके लिए विभाग के पोर्टल https://sports.punjab.gov.in/login पर रजिस्ट्रेशन की जा सकती है। इसके अलावा खेलों के दौरान मौके पर भी रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को नशों से दूर रखने, उनका रुझान खेलों की ओर करने और खेलों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले के युवाओं और खिलाड़ियों को इन खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने खेल संस्थानों और कोचों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि जिला जालंधर के खिलाड़ी इन खेलों में शानदार प्रदर्शन करके जिले और पंजाब का नाम और रोशन कर सकें।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमरजीत बैंस और जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit suscipit hac tortor, ridiculus leo nisi donec dui id integer parturient orci, turpis pharetra porta libero aenean […]