आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के स्थानीय नेताओं द्वारा सफाई सेवकों के साथ मिलकर जालंधर शहर की सफाई व्यवस्था को यकीनी बनाया जाएगा : मोहिंदर भगत
कैबिनेट मंत्री सहित चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, मेयर वनीत धीर और स्थानीय नेताओं ने सफाई सेवकों से की मुलाकात
जालंधर, 24 अगस्त : कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर में सफाई सेवकों द्वारा अपनी मांगों संबंधी की जा रही हड़ताल को खत्म करवाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के स्थानीय नेताओं द्वारा सफाई सेवकों के साथ मिलकर जालंधर शहर की सफाई व्यवस्था को यकीनी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सफाई सेवकों की जायज मांगों और समस्याओं के हल के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
चेयरमैन पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन श्री चंदन ग्रेवाल, मेयर श्री वनीत धीर, हलका इंचार्ज श्री नितिन कोहली और श्रीमती राजविंदर सिंह थियाड़ा समेत कैबिनेट मंत्री श्री भगत ने सफाई सेवकों से मुलाकात की।
कैबिनेट मंत्री ने मुश्किलों को विस्तार से सुना और भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा उनकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक शहर को साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभा रहे है और उनकी भलाई प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि सफाई सेवकों के साथ मिलकर शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर तथा उचित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों के सहयोग से जालंधरवासियों को सफाई के पक्ष से किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने सफाई सेवकों से अपील की कि वह अपनी ड्यूटी पर वापिस लौटें और शहर की सफाई व्यवस्था को उचित रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
इस मौके पर पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमिशन के चेयरमैन श्री चंदन ग्रेवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमिशन सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मासिक तनख्वाह 20,500 रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं और इनकी भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सफाई कर्मचारियों की बेहतरी के लिए अनेक संजीदा प्रयास को अमल में लाया जाएगा।
इस मौके पर श्री बलबीर सिंह बिट्टू सीनियर डिप्टी मेयर और श्री मलकीत सिंह डिप्टी मेयर भी मौजूद थे।
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit nam consequat curabitur interdum nulla nec fermentum, sed tempus sapien metus scelerisque magna quis aenean primis quisque […]