भगवंत मान सरकार बदलने और पंजाब मे भाजपा की सरकार बनाने मे भाजपा युवा मोर्चा एहम भूमिका निभाएगा- अनुज खोसला
पंजाब के नौजवानों को भाजपा की जोड़ने में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा- अशोक सरीन हिक्की
कार्यक्रम को सफल एतिहासिक बनाने के लिए सभी नौजवान साथियों का धन्यवाद- पंकज जुल्का
जालंधर: पंजाब युवा भाजपा के नवनियुक्त प्रधान अनुज खोसला के जालंधर पहुंचने पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जालंधर युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का की अध्यक्षता में फोकल प्वाइंट नहर की पुलि पर सैकड़ों नौजवान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुज खोसला का फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

