होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, ‘हमारे पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद’ — MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा

जालंधर -:- होटल Mariton को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर सील लगाए जाने संबंधी चल रही खबरों को होटल प्रबंधन ने अफवाह करार दिया है। होटल के MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा ने कहा कि होटल के पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं और होटल Mariton पर सील नहीं लगेगी।

उन्होंने कहा कि होटल को लेकर गलत और भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।

डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा ने स्पष्ट किया कि होटल प्रबंधन के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं और इस संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि होटल को लेकर फैलाई जा रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।