जगह जगह शंख नाथ, आरती, पुष्प वर्षा के साथ हुआ प्रभातफेरी का स्वागत – दीपक शर्मा
जालंधर 29 अक्तूबर -:- श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने कार्तिक मास की शुभ मंगलमय प्रभातफेरी शहर के सबसे पुराने और सनातन का गढ़ कहे जाने वाले राम चौक, क़िला मोहल्ला में मोहन कपूर के निवास स्थान से आरंभ की संकीर्तन का शुभारंभ पवन कुमार,मुकेश जी, दीपक शर्मा, हर्ष शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, सनी दुआ ने मंगलाचरण,गुरु वंदना,वैष्णव वंदना, से किया प्रवेश प्रभु ने मधुर हरिनाम की गंगा बहाते हुए सभी को खूब आनंदित किया तापस प्रभु ने सुस्वागतम कृष्ण, शरणागतम कृष्ण, संकीर्तन करते हुए राधे, राधे, राधे, वृंदावन विलासिनी, राधे राधे की नाम ध्वनि से भक्तों को प्रभु भक्ति में नृत्य करवाया |


