जालंधर: भारतीय जनता पार्टी मंडल मॉडल हाउस की नई कार्यकारिणी का गठन मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार (सोनू चौहान) की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक एवं पंजाब एस.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शीतल अंगुराल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री दविंदर भारद्वाज जी, जिला सचिव श्री अश्वनी अटवाल जी, पार्षद सरदार मनजीत सिंह टीटू जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा उन्हें संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार (सोनू चौहान) ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर श्री हरिंदर शर्मा, श्री नितिन शर्मा, श्री रमेश भगत, श्री अरुण शूर (नन्हू) और श्री रमन बब्बर को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी श्री तजिंदर कुमार (बोनी) एवं श्री कुकू भारद्वाज को सौंपी गई। वहीं सचिव पद पर बहन शिवमणि, श्री प्रदीप भगत, श्री वरुण शर्मा एवं श्री हितेश प्रभाकर को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर श्री राजन सोंधी को जिम्मेदारी दी गई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री पुनीत चावला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राज रानी तथा एस.सी. मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सूरज कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी मंडल मॉडल हाउस में भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार (सोनू चौहान) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत एवं एकजुटता से कार्य करेंगे।
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit suscipit hac tortor, ridiculus leo nisi donec dui id integer parturient orci, turpis pharetra porta libero aenean […]