अशोक सरीन (हिक्की) के नेतृत्व में हिमाचल सेल, एनआरआई सेल, ह्यूमन राइट्स सेल और लीगल सेल को मिली नई जिम्मेदारी
जालंधर, 30 अक्टूबर 2026 -:- भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन (हिक्की) के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण सेल के जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई।
जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन (हिक्की) ने जिला महामंत्री श्री देविंदर भारद्वाज, श्री दीपक टेलू, श्री योगेश धीर तथा सेल कोऑर्डिनेटर श्री संजीव कुमार मनी एवं श्री ललित कुमार बब्बू के साथ विचार-विमर्श के उपरांत श्री संजीव मिंटू को हिमाचल सेल, श्री अभिषेक अनेजा को एनआरआई सेल, श्री राजेश अग्निहोत्री (भोला) को ह्यूमन राइट्स सेल तथा श्री विकास भारद्वाज को लीगल सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन (हिक्की) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न सेल समाज और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे। इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
नवनियुक्त हिमाचल सेल जिला संयोजक :संजीव मिंटू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालंधर में रहने वाले हिमाचल प्रदेश से संबंधित परिवारों एवं नागरिकों को एकजुट करना, उनके साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सेल के माध्यम से सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
नवनियुक्त एनआरआई सेल जिला संयोजक :अभिषेक अनेजा ने कहा कि पंजाब के लाखों परिवार विदेशों में बसे अपने परिजनों से जुड़े हुए हैं। प्रवासी भारतीयों की समस्याओं, विदेशों में फँसे भारतीयों की सहायता, अनधिकृत ट्रैवल एजेंटों द्वारा धोखाधड़ी तथा एनआरआई परिवारों से जुड़े मामलों को संबंधित विभागों एवं विदेश मंत्रालय तक पहुँचाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि “एनआरआई सेल को केवल एक संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि प्रवासी भारतीयों और उनके परिवारों की मजबूत आवाज बनाने का प्रयास किया जाएगा।” विदेशों में बसे पंजाबियों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ना, उनके अधिकारों एवं हितों के लिए कार्य करना तथा उनके अनुभव और सहयोग से पंजाब के विकास में भागीदारी बढ़ाना प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
नवनियुक्त ह्यूमन राइट्स सेल जिला संयोजक :राजेश अग्निहोत्री (भोला) ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा, समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज उठाना तथा अन्याय और शोषण के विरुद्ध जागरूकता फैलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान, समानता और न्याय मिलना चाहिए। ह्यूमन राइट्स सेल के माध्यम से मानवाधिकारों से जुड़े मामलों को उचित प्रशासनिक एवं कानूनी मंचों तक पहुँचाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
नवनियुक्त लीगल सेल जिला संयोजक :विकास भारद्वाज ने कहा कि आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, जरूरतमंद लोगों को उचित कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना तथा जनहित से जुड़े कानूनी विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लीगल सेल के माध्यम से कानूनी जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को उचित सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन (हिक्की), जिला महामंत्री श्री देविंदर भारद्वाज, श्री दीपक टेलू, श्री योगेश धीर तथा सेल कोऑर्डिनेटर श्री संजीव कुमार मनी एवं श्री ललित कुमार बब्बू ने नवनियुक्त जिला संयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ पार्टी का संवाद एवं जुड़ाव बढ़ेगा।
अंत में चारों नवनियुक्त जिला संयोजकों ने जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन (हिक्की) एवं समस्त जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहेंगे।
दीपक बावा बने ऐसी मोर्चा पंजाब प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सोनू हंस जिला प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी जालंधर अजमेर सिंह बादल ऐसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी […]
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit, fringilla viverra ultrices nunc nulla et pharetra, nec metus sollicitudin phasellus ad leo. Fusce litora dictum aptent […]