भाजपा की नई नियुक्तियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारी का मुंह मीठा करवा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

दीपक बावा बने ऐसी मोर्चा पंजाब प्रदेश सह मीडिया प्रभारी

सोनू हंस जिला प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी जालंधर

अजमेर सिंह बादल ऐसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

जालंधर, 29 अक्टूबर -:- भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में नई नियुक्तियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। दीपक बावा को अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब प्रदेश का सह मीडिया प्रभारी, सोनू हंस को जिला प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी जालंधर , तथा अजमेर सिंह बादल को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेताओं ने उनका मुंह मीठा करवाकर बधाई दी और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, भाजपा नेता दिनेश ढल सहित अन्य गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे।

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों दीपक बावा, सोनू हंस और अजमेर सिंह बादल ने पार्टी हाईकमान तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चाहती है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और अनुसूचित जाति समाज के कल्याण के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले चुनावों में पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा।

अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए पार्टी की नीतियों तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।