मोहन प्यारे, ओह कन्हैया, नाम अनुपम भावे, नाम अनुपम भावे, के संकीर्तन से भक्ति मय हुआ क़िला मोहल्ला – सनी दुआ

जगह जगह शंख नाथ, आरती, पुष्प वर्षा के साथ हुआ प्रभातफेरी का स्वागत – दीपक शर्मा

जालंधर 29 अक्तूबर -:- श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने कार्तिक मास की शुभ मंगलमय प्रभातफेरी शहर के सबसे पुराने और सनातन का गढ़ कहे जाने वाले राम चौक, क़िला मोहल्ला में मोहन कपूर के निवास स्थान से आरंभ की संकीर्तन का शुभारंभ पवन कुमार,मुकेश जी, दीपक शर्मा, हर्ष शर्मा, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा, सनी दुआ ने मंगलाचरण,गुरु वंदना,वैष्णव वंदना, से किया प्रवेश प्रभु ने मधुर हरिनाम की गंगा बहाते हुए सभी को खूब आनंदित किया तापस प्रभु ने सुस्वागतम कृष्ण, शरणागतम कृष्ण, संकीर्तन करते हुए राधे, राधे, राधे, वृंदावन विलासिनी, राधे राधे की नाम ध्वनि से भक्तों को प्रभु भक्ति में नृत्य करवाया |

दीपक शर्मा ने राधे राधे बोल, राधे राधे बोल, वृंदावन में डोल, तू प्रेम से राधे राधे बोल के साथ साथ हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए संकीर्तन को विश्राम देते हुए समस्त भक्तों को कार्तिक मास की शुभ मंगलमय प्रभातफेरी में सहयोग करने का आव्हान किया प्रभातफेरी का जगह जगह शंख नाथ, भगवान् की आरती, पुष्पों की भरपूर वर्षा, के साथ साथ बंगाली ध्वनि के साथ स्वागत किया गया


प्रभातफेरी मोहन कपूर के निवास स्थान से आरंभ हो कर परम वैष्णव प्रवेश प्रभु, संकीर्तन सम्राट तापस प्रभु, जगन्नाथ प्रभु, श्री दुर्गा मंदिर,नीटा मल्होत्रा, मनु सूरी,हनी मल्होत्रा, गौरी दीदी, वर्मा निवास, निताई प्रभु, सागर, के निवास स्थान से होती हुई क़िला मोहल्ला, लहवा मोहल्ला, क़ाज़ी मोहल्ला, थापरा मोहल्ला, के क्षेत्र में गई जहां प्रभु भक्तों ने संकीर्तन के द्वारा नाम रूपी गंगा बहाई पूरा क्षेत्र हरिनाम संकीर्तन में झूमते हुए नृत्य कर रहा था |
इस मंगलमय प्रभातफेरी में सहयोग कर रहे राकेश मग्गो, आकाश मल्होत्रा, मुनीश शर्मा, मुकेश, विपुल सिसोदिया, निखिल मेहरा,बॉबी मेहता, दीपक शर्मा, हर्ष शर्मा, यांकिल कोहली, समीर कक्कड़, निताई, सागर, मयंक, मोहन कपूर, राज, गौरव, सनी दुआ, विशाल अरोड़ा, शुभम, विकास, तापस प्रभु, प्रवेश प्रभु, लक्की, जतिंदर, माधवी, सुनीता, गीता, रजनी, सोनम, आलोक, रोहिणी, श्रुति, पूनम, पार्वती, गौरांगी, रीना, प्रभा, आरुषि, कोमल, संतोष रानी के साथ साथ और भक्त इस संकीर्तन का आनंद लेते हुए प्रभु भक्ति में लीन रहे मंडल के सदस्य यांकिल कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रभातफेरी विक्रम पुरा, शनिवार को प्रभात नगर, रविवार को विजय नगर में भ्रमण करेंगी सभी शहरवासी इस प्रभातफेरी में शामिल हो अपना जीवन सफ़ल बनाएं और प्रभु नाम का सिमरन करें