सैंकड़ों भाजपाइयों ने जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रचंड पुतला फूंककर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
जालंधर, 14 अक्टूबर -:- मानसा में सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की नशा बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के कारण सरेआम गोलियां मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर भाजपा जालंधर शहरी ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का पुतला फूंककर घटना के प्रति रोष जताया और पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है । यदि नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले व्यक्ति को सरेआम गोलियां मार दी जाती हैं, तो यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशामुक्त पंजाब के दावे करती है, लेकिन नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना भी उतना ही जरूरी है।

