हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता
बैडमिंटन अंडर-21 लड़कों के फाइनल मुकाबले में दानिश भनौट ने अनीश भारद्वाज को हराया
जालंधर, 30 सितंबर -:- पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए करवाई जा रही ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय मुकाबले करवाए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया।

जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने विभिन्न खेलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल ने पहला, धनोवाली स्कूल ने दूसरा और सुरजीत सोसाइटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-21 लड़कियों के हॉकी मुकाबले में खालसा कॉलेज फॉर वुमन ने पहला और सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 21 से 30 साल वर्ग (लड़कियां) के मुकाबले में खालसा कॉलेज फॉर वुमन पहले स्थान पर रहा।

जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि बैडमिंटन अंडर-21 (लड़के) में दानिश भनौट ने अनीश भारद्वाज को फाइनल मुकाबले में 15-9, 15-12 से हराया। 21 से 30 साल (लड़के) के मुकाबले में आशू कुमार ने रिशांत सिद्धू को 15-7, 15-7 से हराया। इसी तरह अंडर-14 लड़कियों में मायरा चोपड़ा ने समायरा ओबेराय को 15-4, 15-7 से हराया। जबकि अंडर-41-50 लड़के में विकास खन्ना ने विशाल शर्मा को 15-4, 15-6 से हराया।

