रामबाग प्रबंधक कमेटी, जालंधर कैंट में रखी गई नींव, एम.पी. लैड फंड से संवरेगी सामाजिक संस्था की तस्वीर
रामबाग और मॉडल टाउन सोसाइटी की इमारतों की बदलेगी सूरत: ₹1 करोड़ और ₹50 लाख की परियोजनाएँ शुरू
जन-भागीदारी से विकास: जालंधर ने बढ़ाया मोदी के विकसित भारत @2047 की ओर एक और कदम
जालंधर, 17 अक्तूबर 2026 -:- जालंधर की सामाजिक संस्थाओं को बड़ा उन्नयन मिलने जा रहा है। राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने आज अपने एम.पी. लैड फंड से शहर के दो स्थानों पर ₹1.50 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, भाजपा जालंधर देहाती प्रधान जगबीर बराड़, पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़,प्रदेश भाजपा सचिव अमरजीत अमरी, भाजपा नेता अमित तनेजा, पार्षद कंवर सरताज, पार्षद अरुणा अरोड़ा, पार्षद बलराज ठाकुर, रमेश मित्तल, नरेश मित्तल, कैंट बोर्ड सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला, कैंट भाजपा मंडल प्रधान रवि खुराना, मनीषा जैन, नरेश वालिया, दीपाली बागड़िया,बलराज बधन,जस जौहल समेत भाजपा के किया। ये कार्यक्रम भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए, जिसका उद्देश्य जन-भागीदारी को बढ़ावा देना और नागरिकों को प्रधानंत्री मोदी जी द्वारा शुरू किए गई मुहिम विकसित भारत @2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इन परियोजनाओं के तहत शहर की दो प्रमुख सामाजिक संस्थाओं की इमारतों का नवीनीकरण और नया निर्माण होगा, जिसका सीधा लाभ जालंधर कैंट और मॉडल टाउन के इलाकों को मिलेगा।

