जालंधर, 1 सितंबर -:- आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने आज पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सीमावर्ती क्षेत्र के प्रसारणों का निरीक्षण किया और इन दोनों स्टेशनों तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने पंजाब में आकाशवाणी की चल रही विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

