लहरागागा में अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल समाज की भव्य बैठक

लहरागागा 1 सितंबर -:- अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के मालवा जोन के तहत संगरूर जिले के चेयरमैन राकेश सिंगला के प्रयासों से लहरागागा में अग्रवाल समाज की भव्य बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन लहरागागा चेयरमैन शिशुपाल ने किया। इसमें कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल मुख्य अतिथि रहे, जबकि अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने अध्यक्षता की।

इस मौके पर अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण सदैव प्राथमिकता पर रहेगा। उन्होंने कहा कि अग्रवाल भलाई बोर्ड सरकार और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करेगा।

कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने राकेश सिंगला की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें जिले की जिम्मेदारी देकर समाज को एक होनहार और मेहनती साथी मिला है। राकेश सिंगला हर कार्य को तहेदिल से करते हैं और समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल को महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में अग्रवाल भलाई बोर्ड पंजाब के स्टेट मेंबर एवं दोआबा इंचार्ज अविनाश सिंगला सहित सुरेश कुमार गोयल, सतीश अग्रवाल, मुनीश बंसल, नीरज गुप्ता, कार्तिक अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, प्रदीप कुमार अग्रवाल और प्रेम गोयल मौजूद रहे।