भाजपा के बोर्ड उतारने से जनता के दिलों से भाजपा को नहीं मिटा सकती आप सरकार, यह राजनीतिक बौखलाहट का प्रमाण : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर, 1 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने नगर निगम जालंधर द्वारा भाजपा के कार्यक्रमों से संबंधित लगाए गए बोर्डों और प्रचार सामग्री को हटाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्रवाई प्रशासनिक नहीं बल्कि पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके प्रभाव में काम कर रहे कुछ अधिकारी भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने का प्रयास कर रहे हैं।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि जिस पार्टी ने पंजाब की जनता से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल की थी, वह आज अपने वादों की विफलता छिपाने के लिए राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है। भाजपा के कार्यक्रमों के बोर्ड हटाना इस बात का प्रमाण है कि आम आदमी पार्टी जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है और अब प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके भाजपा की आवाज दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है।
K
