2582 एकड़ अतिरिक्त रकबा नहर के पानी से सिंचाई के अंतर्गत लाया गया
कहा—पंजाब सरकार ने किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं देने और भूजल बचाने के लिए ठोस कदम उठाए
आदमपुर (जालंधर), 27 अगस्त : पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हलका आदमपुर के गांवों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने हेतु 6.67 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया गया।

