प्रांत की तरक्की और खुशहाली के लिए की अरदास
फिल्लौर के विकास कार्यों में प्रत्येक तरह की सहयोग देने का दिया भरोसा
फिल्लौर (जालंधर), 17 अगस्त : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज भादों महीने की संग्रांद के पवित्र दिन के अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर, फिल्लौर में नतमस्तक होकर प्रांत की तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की । इस अवसर पर उनके साथ ‘आप’ नेता हरजोत कौर लौहटिया भी मौजूद थी।

