महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में ‘मेनस्ट्रीमिंग ऑफ वुमन इन पंजाब पुलिस’ विषय पर करवाया गया प्रशिक्षण प्रोग्राम
फिल्लौर (जालंधर), 19 अगस्त : महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में ‘मेनस्ट्रीमिंग ऑफ वुमन इन पंजाब पुलिस’ विषय पर तीसरे दौर का लिंग संवेदनशीलता प्रशिक्षण प्रोग्राम करवाया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

समारोह में स्पैशल डी.जी.पी. कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सी.ए.डी.) गुरप्रीत कौर देव, डायरेक्टर पंजाब पुलिस अकादमी धनप्रीत कौर विशेष तौर पर मौजूद थी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा ‘मेनस्ट्रीमिंग ऑफ वुमन इन पंजाब पुलिस’ विषय पर करवाया जा रहा यह सेमिनार बहुत ही सराहनीय कदम है। पुराने समय में महिलाओं को उतने अधिकार प्राप्त नहीं थे, जितने मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उच्च पदों पर महिलाओं की मौजूदगी यह दर्शाती है कि सिस्टम में महिलाओं का योगदान बढ़ाया जा रहा है और इससे लिंग के आधार पर पक्षपात संबंधी सोच बदलने में सहायता मिली है।

