जालंधर भाजपा की विशेष बैठक में नशा विरोधी यात्रा की तैयारियों पर मंथन, हर बूथ तक पहुंचेगा जनजागरण का संदेश
जालंधर 6 सितंबर ( हिमांशु ) पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर भाजपा ने अब जनजागरण को और तेज करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाने तथा पंजाब में नशे के विरुद्ध प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर जालंधर भाजपा कार्यालय में जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में पंजाब भाजपा सचिव एवं जालंधर जिला प्रभारी सूरज भारद्वाज तथा पंजाब भाजपा सेल एवं मोर्चा समन्वयक हरविन्द्र सिंह संधू विशेष रूप से शामिल हुए।
जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा का महापर्व है। इस अवसर पर जालंधर में सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर चलाकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाजसेवा को अपना दायित्व मानकर मैदान में उतरेगा।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाना केवल किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। नशे के खिलाफ भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। प्रस्तावित नशा विरोधी यात्रा के माध्यम से जनता को साथ जोड़कर गांवों, वार्डों और बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति को नशे की गिरफ्त से निकालकर विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में ले जाना भाजपा की प्राथमिकता है।
पंजाब भाजपा सचिव एवं जालंधर प्रभारी सूरज भारद्वाज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर हमेशा जनता के बीच खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रमों के साथ-साथ नशे के खिलाफ अभियान को भी व्यापक जनसमर्थन दिलाया जाएगा। पंजाब को नशामुक्त बनाने के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
पंजाब भाजपा सेल एवं मोर्चा समन्वयक हरविन्द्र सिंह संधू ने कहा कि नशा पंजाब की युवा पीढ़ी के भविष्य के सामने गंभीर चुनौती है। इसके खिलाफ समाज के हर वर्ग को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नशे के खिलाफ जनजागरण को आंदोलन का रूप देगी और युवाओं, अभिभावकों तथा सामाजिक संगठनों को इस अभियान से जोड़ेगी।
बैठक में आगामी सेवा कार्यक्रमों और नशा विरोधी यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प और पंजाब को नशामुक्त बनाने का संघर्ष—दोनों अभियान पूरी ताकत से जनता के बीच चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, भूपेंद्र कुमार, दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अमित भाटिया, जिला प्रवक्ता सनी शर्मा, डिंपी लुबाना, बृजेश शर्मा, आर.के.मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा, क्षितिज ढल, प्रदीप खुल्लर, मनीष बल, अजय ठाकुर, मनहर पाषाण, गौरव राय, पार्षद रवि कुमार, सूर्या मिश्रा, हैप्पी दीवान, हेमंत खन्ना, मनोज अग्रवाल, जोली बेदी, अंकुर रत्ती, विशु खन्ना, बलजीत प्रिंस सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit nam consequat curabitur interdum nulla nec fermentum, sed tempus sapien metus scelerisque magna quis aenean primis quisque […]