जालंधर,29 अगस्त -:- पी.ए.पी.-2 जालंधर में तैनात श्री राजपाल सिंह संधू, आई.पी.एस., इंस्पेक्टर जनरल पुलिस, 31-08-2026 को सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त होने जा रहे है। उनके सम्मान में पी.ए.पी. जालंधर में फेयरवेल परेड का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने परेड से सलामी ली।

श्री राजपाल सिंह संधू, 18 अगस्त 1966 को कपूरथला के गांव मनसूरवाल बेट में जन्म हुए थे। सैनिक स्कूल, कपूरथला से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आर्ट्स (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और बाद में भूगोल विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की।
वह 18 अप्रैल 1988 को प्रोबेशनर इंस्पेक्टर के रूप में पंजाब पुलिस में शामिल हुए। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, फिल्लौर से अपनी प्रारंभिक ट्रेनिंग और जिला फरीदकोट में फील्ड ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें वर्ष 1990 में जिला अमृतसर में तैनात किया गया। वह जिला अमृतसर के विभिन्न थानों में एस.एच.ओ. के तौर पर तैनात रहे।

वर्ष 1993 में उन्हें डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने अपना प्रारंभिक कमांडो कोर्स किया। वह असम राज्य में आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी के लिए कंपनी कमांडर के रूप में तैनात रहे। वर्ष 1994-95 में असम राज्य में ऑपरेशनल तैनाती के दौरान उनकी सेवाओं की डी.जी.पी., पंजाब द्वारा अत्यधिक सराहना की गई और उन्हें ‘डिस्क ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
यह अधिकारी वर्ष 1996 से 1999 तक पायल (जिला लुधियाना) और बलाचौर (जिला शहीद भगत सिंह नगर) की सब-डिवीजन के पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में तैनात रहे। वह वर्ष 1999 से 2002 तक जालंधर में हेडक्वार्टर के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर में भी तैनात रहे।

