30 सितंबर की महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प का बनेगी बड़ा जनआंदोलन : परमिंदर सिंह बराड़
जालंधर की धरती से नशे और अराजकता के खिलाफ बुलंद होगी निर्णायक आवाज : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर, 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ ने 30 सितंबर को जालंधर के परागपुर जीटी रोड स्थित होटल लिली रिजॉर्ट के समीप होने वाली केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली के रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, यातायात और कार्यकर्ताओं के बैठने सहित विभिन्न प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

