19 हजार किलोमीटर की मेन लिंक रोड जुड़ेगी शहर से – मुख्यमंत्री पंजाब

सरपंचों को मिलेगा अधिकार बिना एन. ओ.सी के ठेकेदार को नहीं होगा भुक्तान।

सड़क ठेकेदारों से अगर कोई अफसर मांगे कमीशन तो होगा सख्त एक्शन ।

घटिया मैटेरियल इस्तेमाल करने पर ठेकेदार पर होगा एक्शन।

रिपोर्ट – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लगातार लोगों को सहूलियते प्रदान करने का वादा पूरा करते हुए एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए एक ओर कदम उठाया है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 19 हजार किलोमीटर की व्यस्त रहने वाला गांवों से शहर को जोड़ने वाली मेन लिंक रोड को शहरों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि ये काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और इसके लिए आने वाला खर्च भी जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये काम इन्हीं गर्मी के मौसम में ही शुरू कर दिया जाएगा सर्दियों में इसे नहीं बनाया जाएगा।

सरपंचों को दिए अधिकार

इस आदेख को जारी करते हुए उन्होंने गांव के सरपंचों को अधिकार दिए कि यदि वह सड़क बनाने वाले ठेकेदार द्वारा सड़क बनाने में इस्तेमाल किए गए मैटेरियल से खुश नहीं है तो वह ठेकेदार को एन ओ सी नहीं देंगे , ठेकेदार को रुपए सरकार द्वारा तभी दिए जाएंगे जब तक सरपंच एन ओ सी नहीं देते।

भ्रष्टाचार पर भी लगाम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए उन्होंने ठेकेदारों से भी कहा यदि कोई अफसर तुमसे रिश्वत के तौर पर अपना हिस्सा मांगता है तो उसकी तुरंत शिकायत कर सकते, शिकायत मिलने पर उस अफसर पर तुरंत करवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का सीधा संदेश

भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब हर काम में पारदर्शिता लाते हुए सख्त कदम उठा रही है उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए ठेकेदारों को संदेश भी दिया कि अगर इन सब के बावजूद भी यदि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया तो उनपर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

About The Author

63 thoughts on “19 हजार किलोमीटर की मेन लिंक रोड जुड़ेगी शहर से – मुख्यमंत्री पंजाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *