4 नवंबर को संगरूर में होने वाली इंसाफ रैली में जालंधर शहरी और ग्रामीण से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसी

कांग्रेस भवन जालंधर में हुई अहम बैठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना ने रैली की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश

जालंधर 30 अक्तूबर -:- आगामी 4 नवंबर को संगरूर में आयोजित होने वाली कांग्रेस की इंसाफ रैली में जालंधर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। रैली की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस भवन जालंधर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जालंधर शहरी और ग्रामीण के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने विशेष रूप से शिरकत की।

बैठक के दौरान दोनों पर्यवेक्षकों ने विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानसभा हलका प्रभारियों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली इंसाफ रैली को लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी तथा पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए जालंधर शहरी और ग्रामीण कांग्रेस संगठन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर ग्रामीण के अध्यक्ष एवं विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, फिल्लौर के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, जालंधर नॉर्थ के विधायक अवतार सिंह जूनियर बावा हैनरी, नकोदर विधानसभा हलका प्रभारी डॉ. नवजोत सिंह दहिया, करतारपुर हलका प्रभारी एवं पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह, जालंधर वेस्ट हलका प्रभारी बीबी सुरिंदर कौर, करतारपुर के पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह तथा विधायक परगट सिंह के पीए मनवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जालंधर ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंदरजीत सिंह चट्ठा, गुरदीप सिंह जखोपुर, महिंदर पाल सिंह टुरना, तरलोचन सिंह संघा, दविंदर सिंह लसाड़ा, परमिंदर सिंह मल्ली, अमरजीत कंग, मोता सिंह और दारा सिंह ने भी बैठक में भाग लिया।

वहीं जालंधर शहरी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नाथ दकोहा, राजेश जिंदल टोनू, हरमीत सिंह, रशपाल जखू, दीपक शर्मा मोना, जगदीप सिंह, जगतार सिंह, प्रभदयाल भगत और जतिंदर जॉनी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में 4 नवंबर की इंसाफ रैली को सफल बनाने तथा जालंधर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।