जालंधर 29 अक्तूबर -:- केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्र (CIPMC), जालंधर द्वारा श्री मुक्तसर साहिब जिले के ब्लॉक श्री मुक्तसर साहिब के गांव गोनियाना में किसानों के लिए दो दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा किसानों को फसलों के कीटों और बीमारियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया तथा खेतों का दौरा भी करवाया गया।

