जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम भी जल्द होगा पूरा : मेयर वनीत धीर
नॉर्थ हलका इंचार्ज वनीत धीर ने कहा – वकीलों की सुविधाओं और शहर के विकास के लिए ‘आप’ सरकार प्रतिबद्ध
जालंधर, 7 अक्तूबर -:- विधानसभा हलका जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने आज जिला बार एसोसिएशन परिसर में नई हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के विकास को केवल सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि सार्वजनिक संस्थानों, बार परिसर और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना भी नगर निगम की प्राथमिकता है। हाई मास्ट लाइटों के शुरू होने से बार परिसर में रोशनी, सुरक्षा और वकीलों की सुविधा में महत्वपूर्ण सुधार होगा। जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान रतन दुआ और उनकी टीम ने मेयर वनीत धीर का स्वागत किया। इस अवसर पर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और अजय चोपड़ा भी मौजूद रहे।

