कहा, राज्य सरकार शैक्षिक ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक बदलाव ला रही है
जालंधर, 26 सितंबर : शिक्षा के क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत वाले नए विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया । इन प्रोजेक्टों में सरकारी प्राईमरी स्कूल, आबादपुरा में 10 लाख रुपये और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आबादपुरा में 5 लाख रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करना शामिल है।

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतरीन शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूरे राज्य में सरकारी स्कूलों का पूर्ण नवीनीकरण और इमारतों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे उन्हें प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर बनाया जा सके।

