पंजाब सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व लोक कल्याण पहलों के बारे में लोगों को करवाया जागरूक
पंजाब सरकार प्रदेश को विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत: पवन कुमार टीनू
आदमपुर (जालंधर), 22 सितंबर : पंजाब सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास और लोगों की भलाई के लिए की गई पहलों के बारे में जागरूक करवाने के लिए चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक पवन कुमार टीनू ने आज ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत विधानसभा क्षेत्र आदमपुर में डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की गई।

