मालवा जोन 9 सितंबर -:- अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल की अगुवाई में मालवा जोन में अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब वाइस चेयरमैन साहिल अग्रवाल तथा मालवा जोन के को-इंचार्ज अमन कंसल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

