अश्वनी अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण के चरणों में माथा टेककर जालंधरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
जालंधर 4 सितंबर -:- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

